बाज़ार से आम लाकर तुरंत खाया तो पछताएंगे! जान लें आम धोने का सही तरीका

How To Wash Mangoes: बाज़ार से आम लाने के तुरंत बाद उन्हें खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बाज़ार से आम घर लाने के बाद सबसे पहला काम ये है कि उन्हें थैले से निकालकर एक बड़े बर्तन में रख दें। किसी भी खराब या ज़्यादा चोट लगे आम को अलग कर दें, ताकि वे बाकी आमों को खराब न करें।

आमों को कम से कम 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक ठंडे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इससे आमों में मौजूद ‘फाइटिक एसिड’ खत्म हो जाता है, जिससे शरीर की गर्मी नहीं बढ़ती।

आमों से केमिकल्स को पूरी तरह हटाने के लिए, पानी में थोड़ा सा नमक या सफेद सिरका मिला दें। ये नैचुरल क्लीनर का काम करते हैं और आम की सतह पर मौजूद कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं।

भिगोने के बाद हर आम को हाथ से धीरे-धीरे रगड़ें। इससे आम पर जमी हुई गंदगी या चिपचिपापन हट जाता है, खासकर डंठल के आस-पास के हिस्से से।

जब आप आमों को भिगोने वाले बर्तन से निकाल लें, तो उन्हें एक बार फिर साफ, बहते हुए नल के पानी से धो लें। इससे यह पक्का हो जाता है कि कोई भी बचा हुआ केमिकल या नमक का अंश पूरी तरह से हट गया है।

Ceiling Fan VS Table Fan: बिजली का बिल बचाने के लिए कौन सा विकल्प सबसे अच्छा, खरीदने से पहले ये जानें

आमों को धोने के बाद उन्हें सीधे फ्रिज में न रखें और न ही तुरंत खाएं। आमों को एक साफ सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा लें। इससे आम का छिलका समय से पहले खराब होने से बच जाता है।

आम को काटने से पहले, डंठल के आस-पास का थोड़ा सा हिस्सा काटकर हटा दें। इस हिस्से में अक्सर आम का रस या केमिकल्स जमा हो जाते हैं, जिससे गले में जलन या मुंह के अंदर दाने निकल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button