Trump Tariff Update: टैरिफ के खेल में भारत ने ट्रंप को कैसे दी मात

Trump Tariff Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टेरिफ की रणनीति के बीच भारत ने चुपचाप एक बड़ा कदम उठा लिया। जब ट्रंप भारत को टेरिफ के जरिए दबाने की कोशिश कर रहे थे, तब भारत ने अपनी चाल से उन्हें चित कर दिया। भारतीय निर्यातक, जो अमेरिकी बाजार में दबाव का सामना कर रहे थे, उन्होंने दूसरा रास्ता चुना। नतीजा ये हुआ कि भारत ने चीन के साथ अपने व्यापार संबंध सुधारते हुए अमेरिका की आर्थिक रणनीति को जोरदार झटका दिया।

भारत और चीन के रिश्तों में सुधार: एक बड़ी तस्वीर

भारत और चीन के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का असर अब साफ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में भारत का चीन को निर्यात 22% बढ़ा है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर टेलीफोन सेट, झीगा, एलुमिनियम, और कैप्सिकम में देखी गई है। चीन ने खुलकर भारत के साथ व्यापार बढ़ाने का स्वागत किया है। भारत के चीन के राजदूत शी फिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बढ़ोतरी पर खुशी जताई और इसे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में एक अहम कदम बताया।

अमेरिकी टेरिफ और झीगा उद्योग को हुआ नुकसान

जब अमेरिका ने भारत पर टेरिफ लागू किया था, तो इसका सबसे बुरा असर आंध्र प्रदेश के झीगा उद्योग पर पड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय झीगा निर्यात में 14% की गिरावट आई थी। आंध्र प्रदेश की झीगा इंडस्ट्री को ₹25,000 करोड़ का भारी नुकसान हुआ था। इसके अलावा, कई ऑर्डर कैंसिल होने के कारण उद्योग को 50% के करीब नुकसान झेलना पड़ा। इस संकट के बावजूद, भारत ने अपनी रणनीति बदलते हुए चीन के साथ व्यापार बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए।

चीन से व्यापार में हुई जबरदस्त वृद्धि

अगस्त 2025 से अमेरिकी टेरिफ के कारण भारत से चीन को निर्यात में 34% का उछाल आया। सितंबर 2024 में जहां चीन को भारत का निर्यात 1.09 अरब डॉलर था, वहीं अब यह बढ़कर 1.47 अरब डॉलर हो गया। यह वृद्धि भारतीय सामानों की निर्यात में मजबूती की निशानी है।

हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी में कौन-कौन से देश हैं सबसे आगे

क्या ट्रंप की टेरिफ नीति की रणनीति हुई फेल? (Trump Tariff Update)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टेरिफ नीति के तहत पहले भारत पर 25% टेरिफ लगाया था। बाद में, रूस से तेल और हथियार खरीदने को लेकर भारत पर आरोप लगाए गए। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर लागू टेरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया था। लेकिन इस दौरान भारत ने चुपचाप चीन के साथ व्यापार संबंधों को सुधारते हुए अमेरिकी रणनीति को नाकाम कर दिया।

Related Articles

Back to top button