होलिका दहन स्थल से दबंगों का कब्जा मुक्त हो

सौ वर्ष पुराना होलिका दहन का पूज्यनीय स्थल है

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के कटरा बिल्लोचयान में करीब 100 वर्ष पुराने सार्वजनिक होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा किए जाने और निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामगोपाल, शुद्धोधन सहित अन्य लोगों ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उक्त भूमि पर लंबे समय से सार्वजनिक रूप से होलिका दहन किया जाता रहा है। आरोप है कि अब इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक होलिका दहन स्थल के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है।
प्रार्थना पत्र देने वालों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए, भूमि की जांच कराई जाए तथा सार्वजनिक स्थल पर कथित अवैध कब्जे के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि परंपरागत होलिका दहन स्थल को सुरक्षित रखा जा सके।

Related Articles

Back to top button