मुख्य अतिथि ठाकुर अजय चौहान की उपस्थिति में महाराणा प्रताप भवन में हुआ भव्य शस्त्र पूजन
अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा एवं महाराणा प्रताप स्मृति निर्माण समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन, समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गाजियाबाद। विजयदशमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार को नेहरू नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा (पंजीकृत) एवं महाराणा प्रताप स्मृति निर्माण समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्रों का पूजन किया गया तथा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक गौरव को याद किया गया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपरिवार भाग लिया। पूजन के दौरान उपस्थित लोगों ने शस्त्रों पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर अजय चौहान रहे। आयोजन में अध्यक्ष प्रमोद शिशौदिया, महामंत्री नीता सिंह एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह बैस जगदीश सिंह शिशौदिया, एस.पी.एस. राघव, रामकुमार तोमर, सुबेश सिंह गौड़, बिशन सिंह दाहिमा, ठा रामदेव सिंह रावल, श्रीराम सिंह, वेदपाल सिंह कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह शिशौदिया, सुभाष कुमार तोमर, सुभाष सिंह शिशौदिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व शक्ति, साहस, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन महाराणा मंदिर, महाराणा प्रताप भवन, थर्ड एफ-1/5, नेहरू नगर, गाजियाबाद में किया गया।



