भाकियू धरतीपुत्र का होली मिलन सम्पन्न
एकता का संदेश के साथ संगठन को गांव गली में मजबूत करने का लिया संकल्प

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र किसान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव,प्रदेश महासचिव डॉ.प्रतीक यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव के अलावा इटावा जिला कमेटी व अन्य जिलों के पदाधिकारी किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब संगठनात्मक एकता मजबूत हो। इस अवसर पर गांव-गांव संगठन को मजबूत करने,किसानों के हक,सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।



