Hardoi News: कार्य ही कराते हैं कार्यकर्ता की पहचान -रजनी तिवारी

कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के हाथों को मजबूत करें -त्रिपुरेश

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

हरदोई। शाहाबाद ब्लॉक सभागार में पार्टी के निर्देश पर शुक्रवार को बूथ कार्यशाला की बैठक संपन्न हुई।जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता की पहचान उसके कार्य होते हैं न कि पद।पदाधिकारियों को पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए सरकार की नीतियों पर चलकर जनता की सेवा करना चाहिए।

आगामी नगरपालिका व लोकसभा सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथ सत्यापन की कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कि जिस प्रकार सभी विरोधी दल भाजपा को हराने के लिए एक जुट हो रहे हैं तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कुछ न कुछ करना है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के हित में अपना समर्पण करें। उन्होंने बताया कि यदि पार्टी का मान बढेगा तो आपका भी सम्मान बढेगा।जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया ।

जिन मंडलों पर अच्छा कार्य हुआ है उनको बधाई देते हुए कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष गणों को इनका अनुसरण करना चाहिए।इस अवसर पर फायर ब्रांड भाजपा नेता राजेंद्र मिश्रा , नवनीत गुप्ता ,अमित मिश्रा , सुनील गुप्ता, देवेंद्र राजपूत , अनिल शुक्ला ,अंकित मिश्रा, आरती मिश्रा ,सुभाष रस्तोगी , महेंद्र बाल्मीकि, राजीव राठौर सुभाष सिंह, देवराज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button