अमीना ताइक्वांडो एकेडमी में बेल्ट परीक्षा हुई सम्पन्न
ब्लैक बेल्ट के लिए एकेडमी से चयनित खिलाड़ी होंगे फाइनल के लिये लखनऊ रवाना

सुलतानपुर। तिकोनिया पार्क से पंत स्टेडियम रोड स्थित अमीना ताइक्वांडो एकेडमी में इन दिनों खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का अनोखा समन्वय देखने को मिल रहा है। एकेडमी में आयोजित बेल्ट परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी हैं, जिसमें व्हाइट बेल्ट से लेकर रेड वन तक के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
करीब साठ खिलाड़ियों ने पूंजे (Poomsae), सेल्फ डिफेंस और ब्रेकिंग सहित सभी आवश्यक विधाओं में परीक्षा देकर अपना प्रतिभाशाली प्रदर्शन दिखाया। प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ परीक्षा पूरी की है।एकेडमी की संचालक एवं नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट अमीना बानो ने बताया कि येलो बेल्ट से लेकर रेड वन तक की सभी परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं।
अब केवल ब्लैक बेल्ट के लिए चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय परीक्षा देने हेतु लखनऊ जाना होगा, जहाँ वे अपनी फुर्ती, तकनीक और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन करेंगे।अमीना बानो ने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं बल्कि मानसिक व शारीरिक मजबूती का अहम जरिया है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सेल्फ डिफेंस की क्षमता बढ़ाती है, जो आज के परिवेश में अत्यंत आवश्यक है।
अभिभावकों ने भी प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि एकेडमी में हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है। आत्मरक्षा के साथ शारीरिक फिटनेस पर दिया जाने वाला जोर बच्चों के समग्र विकास में सहायक साबित हो रहा है।बेहतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत के साथ अमीना ताइक्वांडो एकेडमी जिले में ताइक्वांडो प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, और चयनित खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट के लिए लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।



