गोमती मित्र मंडल ने तिकोनिया पार्क में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया बाद में सीताकुंड धाम पर किया साप्ताहिक श्रमदान

सुल्तानपुर:-“जोड़ता है योग,ख़त्म करता है रोग,समझ लीजिये इसे सभी लोग।” इस प्रेरक संदेश के साथ गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।रविवार सुबह शहर के तिकोनिया पार्क में आयोजित एक भव्य योग शिविर जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया उसमें शामिल होने के तत्काल बाद हर रविवार आयोजित होने वाले साप्ताहिक श्रमदान के साथ पूरे सीताकुण्ड धाम की सफाई की।

संरक्षक रतन कसौधन ने उपस्थित गोमती मित्रों व श्रद्धालुओं को योग के महत्व के प्रति जागरूक करते हुये कहा की योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह मन,शरीर और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। नियमित योग करने से हम गंभीर से गंभीर रोगों से मुक्ति पा सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वच्छ पर्यावरण से ही हमारा जीवन सुरक्षित रह सकता है।आज के दोहरे आयोजन का उद्देश्य भी यही था कि लोग स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों को भी समझें। दोनों ही कार्यक्रमों में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,राजीव कसौंधन,राजेश पाठक,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजीत शर्मा,विकास शर्मा,आलोक तिवारी,सुनील कसौंधन,रामू सोनी,अर्जुन यादव,अभय पंडित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button