मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

महाराजगंज, रायबरेली। थाना क्षेत्र के जनई ग्राम सभा स्थित प्रसिद्ध श्री चौहट्टा देवी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गांव में पांच वर्ष पूर्व मां चौहट्टा देवी के स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर ग्रामीण श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है।

स्थापना दिवस पर बुधवार को इस बार कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर कोटेदार शिव नायक सिंह, बसंत बहादुर सिंह, अतुल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुरेश सिंह और पत्रकार धनंजय सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भंडारे में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button