गोमती मित्रों का श्रमदान, “देता नदी बचाओ-स्वच्छता अपनाओ” का ज्ञान

सुल्तानपुर:- गोमती मित्र मंडल का हर रविवार होने वाला साप्ताहिक श्रमदान मार्च महीने के पहले रविवार को भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा,प्रातः 6:00 बजे से ही गोमती मित्रों का सीताकुंड धाम पहुंचना शुरू हो गया था और 6:30 बजे से पचासों की संख्या में जुटे गोमती मित्रों ने सीता उपवन व श्राद्ध स्थल सहित पूरे तट को साफ सुथरा कर सायंकाल होने वाली मां गोमती की आरती की भी पूरी तैयारी कर ली।

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने बताया की गोमती मित्रों का यह श्रमदान आम जनमानस को नदी बचाओ स्वच्छता अपनाओ के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा ने नगर के युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।

श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,सौरभ कसौधन, डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राकेश सिंह दद्दू,आलोक तिवारी,जय नाथ प्रजापति, युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,अजीत शर्मा,मुन्ना पाठक,आयुष सोनी,तुषार अग्रहरि,अर्पित सिंह,लड्डू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button