व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ेगा व्यापार मंडल: लोकेश

भरथना,इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का भरथना कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। होटल जय पैलेस में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा और किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कमर्शियल गैस और खाद्य विभाग की कथित मनमानी के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने और नए स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने का निर्णय व्यापार मंडल के संघर्ष का परिणाम है।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन की ताकत से सरकार को व्यापारी हितों के सामने झुकना पड़ा है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापार मंडल की टीम हर समस्या पर गंभीरता से कार्य करती है और व्यापारियों को राहत दिलाने का प्रयास करती है। वहीं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश चौहान ने कहा कि सही मायनों में उनका संगठन ही व्यापारियों की आवाज मजबूती से उठा रहा है।
कार्यक्रम में भरथना नगर अध्यक्ष राजेश पोरवाल, महामंत्री राजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवधेश सविता,युवा नगर उपाध्यक्ष आरिफ इब्राहिम,शायद फारूकी,युवा नगर सचिव मोहित यादव,संगठन मंत्री शाह वारिश,सदस्य यूसुफ, सौरभ वर्मा,जिला युवा उपाध्यक्ष अश्फाक सिद्दीकी व रहीस सिद्दीकी समेत कई पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया।
इस दौरान जिला महामंत्री अभय टंडन,जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी,महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी,महिला जिलाध्यक्ष शकीला बेगम,शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना,युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नवाब, जिला महिला महामंत्री ममता दुबे,ज्योति पालीवाल,राखी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


