चांदी 7 हजार तो, सोना 1200 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता, जानें आज क्या हैं रेट

Gold Silver Rate On MCX: सोने और चांदी की कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई से काफी गिर गई हैं। पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के उलट, इस साल फरवरी में तेज गिरावट देखी गई है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर मार्केट खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सोने की कीमतें 0.64 प्रतिशत गिरकर 1,54,905 रुपये प्रति दस ग्राम हो गईं, जबकि चांदी की कीमतें 2.75 प्रतिशत गिरकर 2,37,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

क्या हैं डिटेल्स?

शुक्रवार को MCX पर सोने की कीमतें 1,56,295 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमतें 2,44,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थीं। इन कीमतों की तुलना में आज सोने की कीमतों में 1,295 रुपये की गिरावट आई है। इसी तरह चांदी की कीमत 2,44,999 रुपये से गिरकर 2,37,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, यानी चांदी की कीमत में 7,349 रुपये की कमी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोने का भाव $5,063.80 प्रति औंस से गिरकर $5,009.90 पर आ गया, जबकि चांदी $77,270 प्रति औंस से गिरकर $75.235 प्रति औंस पर आ गई।

ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड के बाद से सोने और चांदी की स्थिति

सोने और चांदी के भाव ने 29 जनवरी, 2026 को अपना हिस्टोरिकल हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस हिस्टोरिकल रिकॉर्ड की तुलना में अब सोना 25,095 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,82,350 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया है। इस गिरावट को खरीदारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

लोन रिकवरी के लिए अब ‘गुंडागर्दी’ नहीं चलेगी, RBI ने बनाए हैं कड़े नियम

दिल्ली, मुंबई और पटना में आज के रेट

देश के बड़े शहरों के रेट पर गौर करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह पटना में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button