भाजपा की कथनी-करनी की खुल चुकी है पोल: शिवपाल यादव

देश को लूटने में लगी है भाजपा,अब भाजपा सरकार को हटाने का जनता बना चुकी है मन

जसवंतनगर,इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों की जनता के सामने पूरी तरह से पोल खुल चुकी है। भाजपा वाले देश को लूटने में लगे हुए हैं रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

अयोध्या प्रकरण,एक्सप्रेस निर्माण, इथेनॉल पेट्रोल आदि कई तरह के मामले हम लोगों के सामने रोज आ रहे है।शनिवार शाम को यहां संजना फैंसी ज्वेलर्स एंड फैंसी पर्स शोरूम के उद्घाटन के दौरान श्री यादव ने यह बात पत्रकार वार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि जनता अब इनको हटाने का मन बना चुकी है। झूठे सपने दिखाकर वादा करके भाजपा वाले सत्ता में आए और यह लोग देश को लूटने में लग गये। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है। मेरठ का प्रकरण सबके सामने है। भाजपा सरकार से अब हर वर्ग परेशान हो चुका है। ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा सुप्रीमो पर दिए गए बयान पर कहा कि राजभर दिमागी संतुलन को बैठे हैं।इन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज की जरूरत है।शोरूम पर पहुंचने पर प्रोपराइटर शोभित गुप्ता और शेफाली पोरवाल ने मुख्य अतिथि विधायक शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण कर राधा कृष्ण की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सुमन गुप्ता,गौरांश पोरवाल,आनन्द किशोर पोरवाल,वरूण पोरवाल, तरुन पोरवाल,सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू अजेंद्र गौर,सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह,रामवीर यादव,नरेंद्र मिश्रा श्रीजी कोल्ड स्टोर,एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव यशपाल यादव,रतन पांडे आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button