भूमि आवंटन में गड़बड़ी का आरोप
एसडीएम से किसानों ने लगाई न्याय की गुहार

जसवंतनगर,इटावा। तहसील समाधान दिवस में ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी रामचन्द्र ने एसडीएम कुमार सत्यम जीत को प्रार्थना पत्र सौंपकर भूमि आवंटन में हुई अनियमितताओं की जांच कर सही पैमाइश कराने तथा अपने अधिकार का पट्टा देने की मांग की है।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि भूमि प्रबंधनसमिति द्वारा ग्राम के खसरा नंबर 807 का एक प्लॉट आवंटित किया गया था, जबकि पट्टा 809 नंबर का दर्ज किया गया। ग्रामीण का आरोप है कि आवंटित जमीन का एक हिस्सा पहले से सूबेदार/उपभोगकर्ता द्वारा कब्जे में दिखाया गया है, जबकि वास्तविकता में खाली भूमि मौजूद है।
पीड़ित ने कहा कि जिस हिस्से पर उनका अधिकार बनता है, उसे उन्हें दिलाया जाए और पूरी भूमि का सही निस्तारण कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि मौके पर राजस्व व सुरक्षा अधिकारियों के साथ भूमि का मुआयना कराकर उन्हें वैध आवंटन दिलाया जाए। उन्होंने तहसील प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।



