g ram g bill: संसद बना अखाड़ा, ‘जी राम जी’ विधेयक पास होते ही विपक्ष ने फाड़ी कॉपियां

g ram g bill: संसद का मानसून सत्र चल रहा है और आज विपक्ष का जोरदार विरोध देखने को मिल रहा है क्योंकि सदन में ‘जी राम जी’ विधेयक प्रस्तुत किया गया। लोकसभा में गुरुवार को ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) विधेयक, 2025’ पारित हो गया है। विपक्षी सांसदों ने कड़ा विरोध किया। विपक्ष ने सरकार पर महात्मा गांधी का अपमान करने और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के प्रावधानों को कमजोर करने का इल्जाम लगाया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि NREGA में महात्मा गांधी का नाम ‘2009 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए’ जोड़ा गया था। लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम 2009 के चुनावों के संदर्भ में NREGA में शामिल किया गया था।

वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की इस आलोचना का भी जवाब दिया कि मोदी सरकार मनमर्जी से योजनाओं के नाम बदल देती है, और नेहरू-गांधी के नाम पर कई कल्याणकारी योजनाओं की सूची पेश की।

विपक्षी सांसदों ने विधेयक की प्रतियां फाड़ी

विपक्षी सदस्यों ने सदन में कागज फाड़कर और नारे लगाकर कार्यवाही में विघ्न डाला। इससे पहले उन्होंने विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए संसद परिसर के भीतर विरोध मार्च किया था।

PAK मीडिया में क्यों छाए हैं पृथ्वीराज चव्हाण, भारत की हार का दावा कर फंसे कांग्रेस के दिग्गज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कानून को गांधी का अपमान और ग्रामीण भारत में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के अधिकार पर हमला बताया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मकर द्वार पर सांसदों के साथ विरोध में शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button