पूर्व विधायक ने फीता काट कर किया ओम मैरिज हॉल का उद्घाटन

महराजगंज, रायबरेली। हनुमानगढ़ी के पास नवनिर्मित ओम मैरिज हॉल का उद्घाटन पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने फीता काट कर किया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, सुनील मौर्या जी.पी. मिश्रा, एवं विमल रस्तोगी ने भी साथ निभाया।
पूर्व विधायक ने कहा, कि ओम मैरिज हॉल क्षेत्रवासियों के लिए एक बेहतरीन सौगात है। यहां विवाह, इंगेजमेंट, रिसेप्शन, मीटिंग, बर्थडे पार्टी सहित सभी सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे अब लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
प्रभात साहू ने कहा महराजगंज क्षेत्र विकास के नए आयाम छू रहा है। कैटरिंग सुविधा सहित सुसज्जित ओम मैरिज हॉल क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगा और सामाजिक आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल बनेगा। समारोह में मुख्यरूप से प्रधान राजू, पंकज गुप्ता, संतोष सिंह, अशोक यादव, राम किशुन यादव, दीपू पाण्डेय, गोपाल सिंह, अरशद मास्टर, डॉ. सुरेश, बन्नू सिंह, अमर यादव, सतीश यादव, विजय राज सिंह देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दस्सु, अखिलेश यादव, राजेश यादव, बृजेश यादव , मुकेश कुमार, पप्पू यादव, शिवम, तूफान यादव अशोक अवस्थी, राजू मौर्या, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।वहीं महराजगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव सहित मीडिया जगत के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



