पालिका में संचारी रोग निस्तारण को लेकर हुई बैठक

संचारी रोग मुक्ति के लिए हर वार्ड में होगा एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव

जसवंतनगर,इटावा। नगर पालिका परिषद के सभागार में गुरुवार को पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज के संयोजन में नगर को संचारी रोग मुक्त बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में यूनिसेफ से बीएमसी इमरान सिद्दीकी,डबलूएचओ से राजकुमार सिंह, स्वास्थ विभाग से अधीक्षक वीरेंद्र सिंह,एआरओ सतीश कुमार ने संचारी रोग से बचाव हेतु सभी वार्डों में अच्छे से साफ़ सफाई और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व फोगिंग कराने के लिए सुझाव दिए।बैठक में पालिका के सफाई इस्पेक्टर लाल कुमार,सोनू, सुरजीत,शिवांग यादव, सकी त्रिपाठी,आकाश, सूरज सिंह,अनिल कुमार, अतिन कुमार,अतुल कुमार,सफाई नायक रामसिया,सतीश कुमार, विनोद आदि नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी के अलावा सभासदगण शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button