मेहनत के बाद भी खाली हो रही है तिजोरी, फेंगशुई के इन आसान नुस्खों से घर में लाएं बरकत और समृद्धि

Feng Shui Remedies for Wealth: दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बावजूद अक्सर देखा जाता है कि पैसा हाथ में नहीं टिकता। अचानक आने वाले बिन बुलाए खर्च और आर्थिक तंगी इंसान को मानसिक रूप से परेशान कर देती है। वास्तु एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसका मुख्य कारण घर के वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। अगर आप भी लगातार पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं तो चाइनीज वास्तु यानी फेंगशुई की कुछ खास चीजों को घर में जगह देकर अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

मधुर आवाज से घर में फैलाएं अच्छी एनर्जी

घर के प्रवेश द्वार या खिड़की के पास विंड चाइम लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसकी हल्की और मीठी आवाज घर के माहौल से नकारात्मकता को दूर भगाती है। यह आपके जीवन में गुडलक खींचने का काम करती है जिससे आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं।

सही दिशा में रखें गोल्डन कैट

घर या ऑफिस में सुनहरे रंग की लकी कैट रखना फेंगशुई में बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थापित करते हैं तो यह आपके व्यापार और आमदनी में लगातार बढ़ोतरी करने में मदद करती है।

तीन पैरों वाला मेंढक दूर करेगा कंगाली

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में तीन टांगों वाले फेंगशुई मेंढक की मूर्ति रखें। मान्यता है कि यह विशेष मेंढक घर की दरिद्रता को खींचकर बाहर कर देता है और धन के आगमन को तेजी से बढ़ाता है।

लाफिंग बुद्धा से बढ़ेगी घर की सुख-शांति

अगर आप लगातार पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं तो पोटली हाथ में लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लाएं। इसे मुख्य कक्ष में रखने से न केवल आर्थिक तंगी खत्म होती है बल्कि घर के सदस्यों का तनाव भी कम होता है।

ड्रैगन और चीनी सिक्कों का अचूक उपाय

कंगाली मिटाने के लिए फेंगशुई ड्रैगन को घर में स्थापित करें। इसके अलावा तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के रेशमी कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रखें। यह छोटा सा उपाय धन हानि को रोककर संचित धन को बढ़ाता है।

बटुए में रख लें बस ये एक जादुई चीज, पानी की तरह बहता पैसा तुरंत रुकेगा; बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

उत्तर दिशा में रखें जल से भरा कछुआ

धन और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए घर की उत्तर दिशा में एक पानी से भरे कांच के बर्तन में फेंगशुई कछुआ रखें। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर का स्थान माना जाता है इसलिए यह उपाय आपके बैंक बैलेंस को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

Related Articles

Back to top button