शराब नहीं बल्कि आपकी ये पसंदीदा ड्रिंक्स चुपके से सड़ा रही हैं आपका लिवर

Fatty liver causes: जब लिवर की सेहत की बात आती है, अक्सर सबसे पहले शराब का नाम लिया जाता है। लेकिन हाल के समय में देखा गया है कि शराब न पीने वाले लोग भी लिवर की समस्याओं से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इसमें मुख्य वजह हमारी रोज़मर्रा की आदतें हैं।

रोज़मर्रा की ड्रिंक्स जो लिवर को नुकसान पहुंचा रही हैं

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी बताते हैं कि लिवर को नुकसान पहुंचाने में शराब की तुलना में अधिक खतरे वाली चीज़ें हैं। ये हैं सोडा, एनर्जी ड्रिंक और शुगरयुक्त पेय। अधिकतर लोग इन्हें बिना नुकसान जाने रोज़ाना पी रहे हैं। यही कारण है कि ये लिवर को तेज़ी से प्रभावित कर रही हैं।

लिवर पर असर: शुगर और फ्रुक्टोज का खेल

डॉ. सेठी के अनुसार, इन पेयों में फाइबर नहीं होता। इसलिए ये शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं और ब्लड शुगर और फ्रुक्टोज का स्तर तेजी से बढ़ा देते हैं। फ्रुक्टोज मुख्य रूप से लिवर में प्रोसेस होता है। जब इसकी मात्रा अधिक होती है, तो लिवर इसका हिस्सा फैट में बदल देता है। समय के साथ यह फैट लिवर में जमा होकर फैटी लिवर की स्थिति पैदा करता है।

किसे सबसे अधिक खतरा है

जो लोग शारीरिक रूप से कम सक्रिय हैं या पहले से ही अधिक चीनी खाते हैं, उनके लिए ये ड्रिंक्स और भी नुकसानदायक हैं। नियमित रूप से इन्हें पीना फैटी लिवर के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।

नकसीर फूटने पर तुरंत अपनाएं डॉक्टर के बताए ये स्टेप्स, पानी की तरह बहता खून तुरंत रुकेगा

मीठी ड्रिंक्स छोड़ने से शरीर में बदलाव

अगर आप शुगरयुक्त ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या से हटा दें तो शरीर में तुरंत सुधार शुरू हो जाता है। लिवर का फैट कम होना और मेटाबॉलिक स्ट्रेस घटना इसकी शुरुआती संकेत हैं। इनकी जगह आप पानी, स्पार्कलिंग वाटर, ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी को शामिल कर सकते हैं। ये न केवल लिवर के लिए सुरक्षित हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

Related Articles

Back to top button