10 हजार से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद, सरकार ने लांच की नई योजना

महिलाओं के लिए बिहार की नई योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा फायदा

bihar mahila rojgar yojana: देश भर में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई प्रदशों की सरकारें अलग अलग योजनाएं चला रही हैं। कहीं स्वरोजगार के लिए सहायता मिलती है तो कहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहयोग। मगर क्या इन योजनाओं से महिलाओं की जिंदगी में सच में बदलाव आता है? हाल ही में बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है, जो खास तौर पर महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है।

सरकार की नई योजना का मकसद क्या (mahila yojana bihar)

बिहार की ये योजना महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक मदद देने का वादा करती है। इस योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी ताकि वे छोटे स्तर पर स्वरोजगार शुरू कर सकें। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है।

ये भी पढ़ें- नौकरी में बने रहने के लिए शिक्षकों को टीईटी देना होगा- सुप्रीम कोर्ट का फैसला

योजना की मुख्य खूबी पर एक नजर (bihar schemes for women)

बता दें कि bihar mahila rojgar yojana में हर परिवार से केवल एक महिला ही लाभार्थी हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि महिला जीविका दीदी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हो। शुरुआत में महिलाओं को 10 हजार रुपये मिलेंगे, जो बाद में 2 लाख रुपये तक बढ़ सकते हैं। ब्याज दर सालाना 12 प्रतिशत तय की गई है, जिसे 1 से 3 साल के बीच चुकाना होगा। यह आसान किस्तों वाली योजना महिलाओं को बिना दबाव के अपने व्यवसाय को विस्तार देने का मौका देती है।

राज्य में पहले से ही लाखों महिलाएं जीविका योजना के तहत सिलाई-कढ़ाई, कृषि, पशुपालन और हस्तशिल्प जैसे कामों में लगी हैं। इस नई योजना से उम्मीद है कि और भी अधिक महिलाएं स्वरोजगार में कदम रखेंगी। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और गांवों में विकास का रास्ता खुलेगा।

Related Articles

Back to top button