F-16 fighter plane crash: जानें कितनी है इस विमान की कीमत
F-16 fighter plane crash: दक्षिणी कैलिफोर्निया के ट्रॉना रेगिस्तान में उस रात कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर कोई दंग रह गया। भारतीय समयानुसार रात करीब सवा बारह बजे अमेरिकी वायुसेना का एक चमचमाता F-16 लड़ाकू विमान जमीन पर जा गिरा। मगर सबसे बड़ी बात ये रही कि हादसे से महज कुछ सेकंड पहले पायलट ने इजेक्ट कर लिया और पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर आया। उसकी जान बच गई। सिर्फ मामूली चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान तेजी से नीचे की तरफ आ रहा था। अचानक पायलट बाहर निकला। पैराशूट खुला और वो हवा में लहराने लगा। इसके कुछ पल बाद ही विमान धरती से टकराया। जोरदार धमाका हुआ। काला धुआं दूर तक फैल गया। आग की लपटें आसमान को छूने लगीं।
कहां हुआ ये हादसा
ये हादसा (F-16C crash California) ट्रॉना शहर के छोटे से एयरपोर्ट से सिर्फ तीन किलोमीटर दूर हुआ। इलाके के एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि यहां अक्सर सैन्य विमान उड़ान भरते और ट्रेनिंग करते हैं। ये कोई नई बात नहीं है।
जिस F-16 का नुकसान हुआ वो मशहूर थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का था। थंडरबर्ड्स अमेरिकी वायुसेना की वो खास टीम है जो लास वेगास के पास नेलिस एयरफोर्स बेस से काम करती है। दुनिया भर में अपने खतरनाक स्टंट और शानदार एयर शो के लिए मशहूर है। सुबह छह जेट ट्रेनिंग के लिए उड़े थे, मगर सिर्फ पांच ही वापस लौटे।
70 पार भी जवान दिखते हैं पुतिन, जानें क्या करते हैं रूसी राष्ट्रपति जो उम्र उन्हें छू नहीं पाती
थंडरबर्ड्स टीम ने बयान जारी कर कहा कि ट्रेनिंग मिशन के दौरान पायलट ने सफलतापूर्वक इजेक्ट किया। स्थानीय अग्निशमन विभाग के अनुसार घटनास्थल पर सिर्फ पायलट ही मौजूद था। आसपास कोई आबादी नहीं होने से कोई और खतरा नहीं हुआ।
विमान की कीमत कितनी
अब सवाल ये है कि आखिर 1700 करोड़ रुपये का ये महंगा विमान क्रैश क्यों हुआ? अभी तक कारण साफ नहीं हो पाया है। अमेरिकी वायुसेना ने जांच शुरू कर दी है। क्रैश साइट को सील कर दिया गया है। पूरी रिपोर्ट आने में वक्त लगेगा।
F-16 कोई साधारण विमान नहीं है। ये चौथी पीढ़ी का मल्टी-रोल फाइटर जेट है जो 2400 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकता है। एक मिनट में 50 हजार फीट तक चढ़ सकता है। 25 से ज्यादा देशों की वायुसेना इसे इस्तेमाल करती है। पाकिस्तान भी इनमें से एक है। 1974 में पहली उड़ान भरने वाला ये जेट अब तक 4600 से ज्यादा बार बना चुका है।



