70 पार भी जवान दिखते हैं पुतिन, जानें क्या करते हैं रूसी राष्ट्रपति जो उम्र उन्हें छू नहीं पाती
Putin fitness routine: व्लादिमीर पुतिन फिटनेस सीक्रेट, 70 की उम्र में भी जवान कैसे रहते हैं पुतिन, रूसी राष्ट्रपति की रोज़ाना की एक्सरसाइज क्या क्या।

Putin fitness routine: दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। 72 साल की उम्र में भी वो घोड़े पर सवार होते हैं। पहाड़ों में स्कीइंग करते हैं। नदी में राफ्टिंग करते नजर आते हैं। लोग पूछते हैं कि आखिर ये शख्स इतना फिट कैसे रहता है?
दरअसल पुतिन मानते हैं कि फिटनेस कोई सीजन की चीज नहीं है। ये जिंदगी का तरीका होना चाहिए। उनकी रोज़ की जिंदगी में व्यायाम ऐसा हिस्सा है जैसे सांस लेना। सुबह उठते ही वो सीधे जिम चले जाते हैं। वहां भारी वजन उठाते हैं। मांसपेशियां मजबूत रखने के लिए पावर ट्रेनिंग करते हैं। इसके बाद पूल में लंबी तैराकी। ठंडे पानी में तैरना उनकी सबसे पसंदीदा आदत है।
डॉक्टर भी कहते हैं कि इससे दिल मजबूत होता है और जोड़ों पर बोझ नहीं पड़ता।
सिर्फ जिम और स्विमिंग ही नहीं। पुतिन को एडवेंचर पसंद है। व्हाइट वॉटर राफ्टिंग करते हैं। तेज रफ्तार कार दौड़ाते हैं। बर्फीले ढलानों पर स्कीइंग करते हैं। ये सब काम वो अकेले नहीं करते। कई बार तो उनके साथ पूरी सिक्योरिटी टीम को भी मेहनत करनी पड़ती है।
पुतिन एक्सरसाइज क्या क्या करते हैं जानें (Putin workout routine)
सबसे खास बात ये है कि वो आज भी जूडो की प्रैक्टिस नहीं छोड़ते। काले बेल्ट होल्डर पुतिन मैट पर घंटों पसीना बहाते हैं। जूडो से उन्हें चपलता भी मिलती है और गुस्सा काबू करने का तरीका भी।
डॉक्टरों का कहना है कि पुतिन जो कर रहे हैं वो बिल्कुल सही है। वजन उठाओ। कार्डियो करो। ठंडे पानी में नहाओ। एडवेंचर करो। ये सब मिलकर उम्र को पीछे धकेलते हैं। यही वजह है कि 70 पार करने के बाद भी पुतिन की बॉडी युवाओं को मात दे रही है।
इजरायल के PM पर ये गंभीर आरोप, सजा से बचने के लिए लगाई राष्ट्रपति से गुहार
उनका मैसेज साफ है। उम्र सिर्फ एक नंबर है। अगर आप रोज़ मेहनत करें। कुछ नया करते रहें। चुनौतियों से डरें नहीं तो शरीर और दिमाग दोनों जवान रहेंगे। शायद यही राज है कि दुनिया का ये ताकतवर शख्स इतने लंबे समय तक इतनी एनर्जी के साथ कुर्सी पर बना हुआ है।



