क्या आपकी आँखों की रोशनी कम हो गई, रात को एक गिलास दूध में ये पाउडर मिलाकर पिएं; तेज हो जाएगी नजर
Eye Care Tips: रात को गर्म दूध के साथ यह खास पाउडर लेने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, याददाश्त मजबूत होती है और आंखों की थकान कम होती है। जानें इसे बनाने का आसान तरीका।

Eye Care Tips: आजकल डिजिटल स्क्रीन और तेज रोशनी की वजह से आंखों की समस्या आम हो गई है। खासकर कामकाजी लोग और छात्रों के लिए आंखों की थकान और धुंधली नजर बड़ी चिंता बन गई है। आयुर्वेद और घरेलू उपाय इस स्थिति में सहारा दे सकते हैं। एक सरल पाउडर जिसे आप रात को दूध में मिलाकर पी सकते हैं, आंखों को राहत देने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।
पाउडर बनाने के लिए सामग्री
इस मिश्रण में मुख्य रूप से तीन चीजें होती हैं:
- सौंफ
- बादाम
- मिश्री
इन सबको बराबर मात्रा में लें। यदि चाहें, तो स्वाद और तासीर के लिए इसमें थोड़ी काली मिर्च भी डाल सकते हैं।
जानें इस पाउडर के और भी स्वास्थ्य लाभ
बादाम में भरपूर विटामिन E और ओमेगा-3 होते हैं। यह न केवल आंखों के रक्त संचार को बेहतर बनाता है बल्कि मस्तिष्क को भी पोषण देता है। सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ पाचन में भी सहायक होती है। मिश्री की ठंडक आंखों को आराम देती है और लालिमा या जलन जैसी समस्याओं को कम करती है।
बनाने की आसान विधि
सबसे पहले बादाम और सौंफ को हल्की आंच पर भून लें। इसके बाद सभी सामग्री को मिलाकर ब्लेंडर में बारीक पाउडर बना लें।
आंखें अंदर क्यों धंस जाती हैं, जानें असली वजह और बचाव के घरेलू नुस्खे
ऐसे करें सेवन
हर रात सोने से पहले एक चम्मच यह पाउडर गर्म दूध में मिलाकर पीना फायदेमंद है। नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है, याददाश्त मजबूत होती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ती है। घरेलू नुस्खों के साथ-साथ यदि आंखों में गंभीर समस्या हो रही हो तो तुरंत किसी नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेना ज़रूरी है।



