Handshake ind vs pak 2025: जबरन गले पड़ना

हैंडशेक विवाद ने तूल पकड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अतुल वासन ने पीसीबी की आलोचना की

Handshake ind vs pak 2025: वे इतने बेशर्म हो चुके हैं कि अपना शेक हैंड (हाथ मिलाना) भी जबरदस्ती कराएंगे। सबको पता चल गया कि आपकी बेइज्जती हुई है। शिकायत करने के बाद उन्होंने अपनी और बेइज्जती करा ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अतुल वासन ने यह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है।

अतुल वासन पीसीबी पर भड़के (Handshake controversy)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अतुल वासन पीसीबी पर भड़के नजर आते हैं। मसला पीसीबी द्वारा मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट की शिकायत करने से जुड़ा है। दावा है कि एंडी पाइक्राफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से टॉस के समय विरोधी कप्तान से हाथ नहीं मिलाने (Handshake controversy between India and Pakistan) के लिए कहा था। पीसीबी चाहता है कि एंडी पाइक्राफ्ट को एशिया कप के शेष मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी न दी जाए। ऐसा न होने पर पीसीबी ने एशिया कप का बहिष्कार करने की गीदड़भभकी दे डाली है।

दुबई में आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट में टॉस के समय और मैच के बाद भारत द्वारा हाथ मिलाने की परंपरा को नजरअंदाज कर दिए जाने से पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिलाया हुआ है। ये मुद्दा यानि Handshake ind vs pak 2025 आजकल भारत-पाकिस्तान में चर्चाओं के केंद्र में है। बौखलाहट में पीसीबी ने मैच रेफरी के कंधे पर बंदूक रखकर भारत पर निशाना साधने की कोशिश तेज कर दी है। हालांकि शेक हैंड विवाद को बढ़ाकर वह खुद दुनिया भर में उपहास का कारण बन रहा है।

ये भी पढ़ें- cricket sponsorship india: BCCI होगा तगड़ा मुनाफा, टीम इंडिया को मिला नया स्पॉन्सर

पाकिस्तान की हालत जबरन गले पड़ने और जोर-जबरदस्ती से सम्मान को लेने जैसी हो चुकी है। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मैच से पहले टॉस जीतने पर प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान सलमान आगा को न बधाई दी, ना हाथ मिलाया था। टॉस के उपरांत वह वापस लौट गए थे। भारतीय कप्तान के इस व्यवहार ने पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती करा दी। इसके बाद से पीसीबी टेंशन में है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार ने लीग मैच जीतने के बाद जो प्रतिक्रिया जाहिर की थी, उससे पाकिस्तान को और मिर्ची लग गई।

जानें अतुल वासन ने क्या कहा (Atul Wassan On ind vs pak 2025)

उन्होंने टीम की जीत को भारतीय सेना को समर्पित करने की घोषणा की थी। पहलगाम आतंकी हमले ने भारत-पाक के मध्य न सिर्फ तनाव बढ़ाया है बल्कि दोनों देशों में दूरियां भी काफी बढ़ चुकी हैं। शेक हैंड विवाद इस बात का ताजा उदाहरण है कि भारत के मन में पाकिस्तान के प्रति कोई सम्मान नहीं है। वह आतंकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने के मूड में नहीं है। वैसे एशिया कप से पीसीबी का पीछा हटना कतई संभव नहीं है। यदि वह ऐसा करता है तो उसे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। पीसीबी की माली हालत पहले ही खराब है।

इसके अलावा asia cup का बहिष्कार करने से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि और खराब होगी। क्रिकेट जगत में बाकी टीमों संग भी वह अपने संबंधों को खराब कर सकता है। क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है। प्रत्येक टीम का अनुशासित और पेशेवर होना जरूरी है। आतंकवाद, भ्रष्टाचार, कर्ज में आकंठ डूबने, आर्थिक मदद के लिए देश-देश में जाकर झोली फैलाने, कट्टरपंथी विचारधारा, सेना की मनमानी, बढ़ती महंगाई के कारण पहले से पाकिस्तान बदनामी व परेशानी का दंश झेल रहा है।

कुछ दिन पहले चीन में संपन्न शिखर सम्मेलन के दौरान पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। वीडियो में वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जबरन हाथ मिलाने का प्रयास करते देखे गए थे। यानी जबरन हाथ मिलाना पाकिस्तानियों की आदत में शुमार हो चुका है।

Related Articles

Back to top button