जनता आज भी विधानसभा चुनाव परिणाम पर भरोसा नहीं कर पा रही है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुत वोट दिया लेकिन बेईमानी से भाजपा को जिताया गया।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुत वोट दिया लेकिन बेईमानी से भाजपा को जिताया गया। उन्होंने कहा कि जनता आज भी विधानसभा चुनाव परिणाम पर भरोसा नहीं कर पा रही है। समाजवादी पार्टी जनता के लिए लड़ेगी, संघर्ष करेगी, फिर उसी तरह से खड़ी दिखाई देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हम जो कहते थे कि भाजपा के लोग कानून और संविधान नहीं मानेंगे आज वही दिखाई देने लगा है।

सपा मुख्यालय पर शनिवार को एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार बहुत बढ़ गया है। समाजवादी लोग नहीं खड़े हुए तो अन्याय और अत्याचार और होगा। इस अन्याय के मुकाबले के लिए समाजवादियों को खड़ा होना ही होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भी वही बुनियादी सवाल है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी पहले से ज्यादा है।

आपके लिए ये है जरूरी खबर –

प्रयागराज: आजम खान साहब के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने दिखाई दया

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।  इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। महंगाई से हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा सरकार को सभी तरह के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाते श्री यादव ने कहा कि अब तो करोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी सामने आ गया है।

 

डब्ल्यूएचओ ने भी कह दिया कि दुनिया में सबसे ज्यादा करोना से मौत भारत में हुई है। हम लोगों ने कोरोना काल में हुई जिस तरह की मौतें देखी थी, अब उसका सच सामने आ रहा है। भाजपा सरकार की से स्वीकार नहीं कर रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button