शोक सभा में पहुंची वृद्ध महिला हुई लापता

मानसिक स्थिति ठीक न होने से परिजन हुए चिंतित

जसवंतनगर,इटावा। सराय खाम मोहल्ले में शोक कार्यक्रम में शामिल होने आईं 65 वर्षीय वृद्ध महिला गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है।

इकदिल निवासी मो. हनीफ की मां कानीजा बेगम पत्नी शबीर उर्फ फुनकू गुरुवार दोपहर सराय खाम मोहल्ले में निजाम पुत्र नाथथू की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची थीं। परिजनों के अनुसार शाम करीब पांच बजे वह अचानक वहां से लापता हो गईं।

परिजनों ने आसपास के मोहल्लों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की,लेकिन पता नहीं चला। बताया गया कि कानीजा बेगम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती,जिससे परिजन चिंतित हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना देकर महिला की तलाश कराने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button