श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रधान संपादक ठाकुर अजय चौहान ने किया भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, गौ सेवा कर लिया आशीर्वाद

गाजियाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दैनिक स्टार एक्सप्रेस के प्रधान संपादक ठाकुर अजय चौहान ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने अपनी गायों के पास पहुंचकर गौ सेवा की और उन्हें स्नेह एवं दुलार किया।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी निधि चौहान जी और छोटी बिटिया भी उनके साथ रहीं। परिवार ने गायों को प्यार से सहलाया और जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौ सेवा कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

ठाकुर अजय चौहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म का संदेश देता है। गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जन्माष्टमी जैसे पावन अवसर पर गौ सेवा करने से मन को विशेष शांति और आनंद की अनुभूति होती है।

Related Articles

Back to top button