पेट्रोल पंपों पर अचानक छापेमारी, बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला पूर्ति विभाग और एआरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर की अचानक छापेमारी

सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य और आरटीओ विभाग के पीटीओ शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल दिया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संयुक्त छापेमारी की इस कार्रवाई से जिले के पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मच गया है।



