Dynastic politics in India: नेता की बेटी, बहू या पत्नी? यूपी की 42% महिला नेता कैसे बनीं पावरफुल

उत्तर प्रदेश में महिला नेताओं की संख्या भले बढ़ी हो, लेकिन ADR रिपोर्ट से सामने आया है कि 42% महिलाएं राजनीति में सिर्फ वंशवाद की वजह से हैं। क्या यह महिला सशक्तिकरण है या परिवारवाद की राजनीति?

Dynastic politics in India: उत्तर प्रदेश में सियासत अब पुरुषों तक सीमित नहीं रही। महिलाएं भारी तादाद में सत्ता के गलियारों तक पहुंच रही हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 58% महिला नेताओं में से 42% राजनीति में वंशवाद के सहारे पहुंची हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में 69 महिला जनप्रतिनिधियों में से 29 महिलाएं राजनीतिक परिवारों से हैं।

कौन हैं ये महिला नेता

  • डिंपल यादव: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद।
  • जया बच्चन: राज्यसभा सांसद, बॉलीवुड अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की पत्नी।
  • प्रिया सरोज: मछलीशहर से सांसद, उनके पिता तूफानी सरोज भी सांसद रह चुके हैं।
  • इकरा हसन: उनके पिता मुनव्वर हसन का राजनीति में लंबा इतिहास रहा है।
  • अनुप्रिया पटेल: अपना दल (S) की नेता और केंद्र सरकार में मंत्री। उनके पति यूपी सरकार में मंत्री हैं।

राजनीति में वंशवाद: महिलाएं आगे (Dynastic politics in India)

रिपोर्ट के मुताबिक, 539 महिला सांसदों, विधायकों और एमएलसी में से 47% महिलाएं वंशवाद का हिस्सा हैं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा केवल 18% है। यानी महिलाओं में भाई-भतीजावाद का स्तर लगभग दोगुना है।

सपा और भाजपा दोनों में वंशवादी चेहरे

  • समाजवादी पार्टी (सपा) में 15 में से 10 महिला विधायक और 5 में से 3 महिला सांसद राजनीतिक परिवारों से आती हैं।
  • भाजपा में 31 में से 9 महिला विधायक, 1 सांसद और 1 एमएलसी ऐसे परिवारों से हैं।

ये भी पड़ें- amit shah narendra modi meeting: अमित शाह ने बताया मोदी से कब मिले थे

कुछ और चर्चित नाम

  • रानी पक्षालिका सिंह (बाह विधायक): पति 6 बार विधायक और मंत्री।
  • अदिति सिंह (रायबरेली विधायक): पिता अखिलेश सिंह भी विधायक।
  • नीलिमा कटियार (कल्याणपुर): मां प्रेमलता कटियार थीं कैबिनेट मंत्री।
  • सुचिस्मिता मौर्य (मझवां): ससुर राम चंद्र मौर्य पूर्व विधायक।
  • जय देवी (मलिहाबाद): पति कौशल किशोर पूर्व मंत्री और सांसद।
  • अन्नपूर्णा सिंह (निर्दलीय एमएलसी): पति, देवर और भतीजा सभी नेता।

Related Articles

Back to top button