तिरंगा रैली का हुआ भव्य आयोजन

सुलतानपुर: जयसिंहपुर क्षेत्र के अंतर्गत मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बैदहा में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन 10अगस्त 2026को हुआ।यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 9से 17 अगस्त 2026 के तहत संपन्न हुआ। जिसका उद्देश्य नागरिकों,युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र बढा़ना है।एवं स्कूल,कालेजों,और सामाजिक संगठनों द्वारा रैलियों के माध्यम से एकता का संदेश देना है।
शासन के दिशा निर्देश का पालन करने में अग्रणी रहने वाले माडल स्कूल वैदहा की राज्य सरकार पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका कान्ति सिंह एवं शिक्षकों ने वंदे मातरम गायन के साथ बच्चों ने झांकियां निकाला। कक्षा 4और5 के बच्चों ने निबंध, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
किंजल,रिमझिम,वैष्णवी, अर्पित निबंध में अव्वल रहे तो जैनुलाब्दीन ,साधना, स्मृति एकता, परी, शाहबाज, अन्य प्रतियोगिताओं में विजयी हुए। और बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।आज सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्तूरबा गांधी एवं प्राथमिक विद्यालय में यह यह कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक कांति सिंह द्वारा बच्चों को जो देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर सहायक अध्यापक अजीत यादव, रवि प्रकाश ,राकेश कुमार ,विकास, मोइनुद्दीन सिद्दीकी शिक्षामित्र केस कुमार सिंह रीना सिंह मालती यादव श्रद्धा सिंह सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।



