बीडीओ वर्षा सिंह के निर्देश पर गांवों में शिविर लगाकर कराई गयी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री

महराजगंज, रायबरेली। खण्ड विकास अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गयी। इस दौरान बीडीओं ने भी कई गावों का दौरा कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया।

शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने पंचायत सचिवों को गावों में कैम्प लगाकर अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने के निर्देश दिये। जिस पर पंचायत सचिव सर्वाेत्तम सिंह ने अलीपुर, अमरेन्द्र ने मोन, संतशरण ने ज्योना, अरूण कुमार ने मुरैनी, कोटवा मोहम्मदाबाद में नितिन ने कैम्प लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करवाई साथ ही किसानों को जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करवा लेने की सलाह दी ताकि सरकार द्वारा दिया जा रहा किसान सम्मान निधि उन्हे आसानी से प्राप्त हो सके।

बीडीओ वर्षा सिंह ने कहा कि जिन किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री नही करायी जाएगी, उन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी नही होगी,इसी लिए गांव गांव जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

——————————————

सांसद खेल महोत्सव के तहत मऊ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। विकास खण्ड क्षेत्र के न्याय पंचायत मऊ के पूरे अहलादी स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव फिट युवा फार विकसित भारत 2025 के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मऊ गर्वी और कोटवा मोहम्मदाबाद न्याय पंचायतों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सांसद खेल महोत्सव

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ वर्षा सिंह तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के पश्चात राष्ट्रगान से शुरू हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, पचास मीटर बालिका दौड़ आदि खेल शामिल रहे। प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धा के विजेता बच्चों को ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा से संबंधित प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।इस मौके पर बीओ पीआरडी कुलदीप सिंह, पंचायत सचिव नितिन कुमार, दयाशंकर अवस्थी प्रधानाध्यापक नोडल संकुल, रमेश सिंह, अवनीश, राघवेंद्रप्रताप सिंह, शिवचंद आर्य, राम-लखन, मोहित कुमार, दिलीप कुमार, शिवप्रताप सिंह, प्रशान्त वर्मा, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button