IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा 11.75 करोड़ी झटका, मिचेल स्टार्क ने ऐन मौके पर छोड़ा साथ

delhi capitals 2026: आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, मगर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई टीमों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने अहम खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही हैं। नाथन एलिस, सैम कुरेन और जैक एडवर्ड्स जैसे खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं। इससे टीम संतुलन पर सीधा असर पड़ रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका
दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि यह साफ नहीं है कि वह कितने मैच मिस करेंगे, मगर शुरुआती दौर में उनकी कमी जरूर महसूस होगी।
स्टार्क को टीम ने पिछले सीजन से पहले 11.75 करोड़ रुपये में शामिल किया था। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम की गेंदबाजी रणनीति को कमजोर कर सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की अनुपस्थिति बढ़ी
स्टार्क अकेले नहीं हैं जो शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस भी शुरुआती दौर में नहीं खेल पाएंगे। इससे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की कमी कई टीमों को प्रभावित कर सकती है।
टीम की नई रणनीति क्या होगी
स्टार्क के नहीं खेलने की स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स को अपने अन्य गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा। टीम लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन, औकिब नबी डार, काइल जैमीसन और दुशमंथा चमीरा जैसे खिलाड़ियों के साथ नई योजना बना सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस बदलाव को कैसे संभालती है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सतर्क रवैया
रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख गेंदबाजों को लेकर सावधानी बरत रहा है। आने वाले समय में टीम को कई बड़े टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के दौरे शामिल हैं।
दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज के साथ नाइंसाफी, A+ ग्रेड खत्म होते ही बुमराह की कमाई पर चली ‘कैंची’
अगले 12 महीनों में टीम लगभग 21 टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद 2027 में वनडे वर्ल्ड कप में खिताब बचाने की चुनौती भी होगी। ऐसे व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है।



