दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज के साथ नाइंसाफी, A+ ग्रेड खत्म होते ही बुमराह की कमाई पर चली ‘कैंची’

BCCI central contract 2026: बीसीसीआई द्वारा ए+ ग्रेड हटाने के फैसले से जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों की सैलरी पर असर पड़ा है। जानें क्या है पूरा मामला।

BCCI central contract 2026: भारतीय क्रिकेट में हाल ही में हुए एक फैसले ने खिलाड़ियों की सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा बदलाव करते हुए ए+ ग्रेड को खत्म कर दिया। इस फैसले का असर सीधे उन खिलाड़ियों पर पड़ा है जो तीनों फॉर्मेट में टीम का अहम हिस्सा हैं।

क्यों हटाई गई ए+ कैटेगरी

बोर्ड का तर्क है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट और टी20 से हटने और रवींद्र जडेजा के टी20 से संन्यास लेने के बाद इस श्रेणी में पर्याप्त खिलाड़ी नहीं बचे। ऐसे में इस ग्रेड को बनाए रखना व्यावहारिक नहीं माना गया।

बुमराह के वेतन में कटौती पर चर्चा

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर जसप्रीत बुमराह पर देखा जा रहा है। वह अभी भी तीनों फॉर्मेट में सक्रिय हैं। पहले उन्हें ए+ ग्रेड के तहत 7 करोड़ रुपये मिलते थे। अब ए ग्रेड में आने से उनकी सैलरी घटकर 5 करोड़ रुपये रह गई है। ऐसे खिलाड़ी के लिए यह कटौती कई लोगों को अनुचित लग रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड इस स्थिति को संतुलित करने के विकल्प तलाश रहा है ताकि बुमराह को आर्थिक नुकसान न हो।

कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू को लेकर अभी भी सस्पेंस

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस सीजन के कॉन्ट्रैक्ट अमाउंट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खिलाड़ियों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इससे यह संकेत मिलता है कि बोर्ड अभी वेतन संरचना में बदलाव पर विचार कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि कुछ और खिलाड़ी भी अच्छे प्रदर्शन के बावजूद निचले ग्रेड में चले गए हैं। ऐसे में पूरी प्रणाली की समीक्षा संभव है।

RCB फैंस के लिए बुरी खबर, पहले ही मैच से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर

अक्षर पटेल का नाम भी इस बहस में सामने आ रहा है। वह टी20 टीम के उप-कप्तान हैं और सीमित ओवर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद वह ग्रेड सी में हैं जहां उन्हें सिर्फ 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button