अस्पताल में चूहे के काटने से दो नवजातों की मौत, राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

Chuhe Ke Kaatne Se Death- राहुल गांधी ने कसा तंज

Chuhe Ke Kaatne Se Death: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेताओं ने मध्य प्रदेश के सरकारी महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में चूहे के काटने से दो नवजात शिशुओं की मौत को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

इस प्रकरण में सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गांधी ने कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, “यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सरासर हत्या है। स्वास्थ्य क्षेत्र को जानबूझकर निजी हाथों में सौंप दिया गया।

Chuhe Ke Kaatne Se Death- राहुल गांधी ने कसा तंज

उन्होंने आगे कहा कि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं बल्कि मौत का अड्डा बन गए हैं। पिछली घटनाओं की तरह प्रशासन कह रहा है कि ‘जांच कराई जाएगी’, लेकिन सवाल यह है कि जब आप शिशुओं की सुरक्षा ही नहीं कर सकते, तो आप अधिकार का दावा कैसे कर सकते हैं?

पीएम नरेंद्र मोदी और cm मोहन यादव की सरकार ने गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है। उन्होंने कहा कि ये आवाज उन लाखों अभिभावकों की ओर से उठाई जा रही है जो आज सरकारी भूल का शिकार हैं।

ये भी पढ़ें- Mumbai News Today: 400 KG RDX से 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में

इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। ये मौतें (Chuhe Ke Kaatne Se Death) अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुईं। इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि एमवाय अस्पताल भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है।

चरमरा जाएगी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी शासन चूहों की तरह पूरी व्यवस्था को कुतर रहा है। उन्होंने कहा कि दिन दूर नहीं जब आम लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था चरमरा जाएगी।

इन मौतों से हाहाकार मच गया है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) और कलेक्टर को उच्च स्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इससे संबंधित कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एनआईसीयू में मशीनों के बीच चूहे घूमते दिख रहे हैं। ये वीडियो जाहिर तौर पर मरीजों के परिजनों ने बनाए हैं। हालांकि, यूएनआई ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Back to top button