travel ban usa: इन 30 देशों के लोगों के लिए अमेरिका में नो एंट्री

travel ban usa: यूनाइटेड स्टेट्स में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने ‘ट्रैवल बैन’ को 19 से बढ़ाकर करीब 30 देशों तक करने की तैयारी शुरू कर दी है। US सिटिज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ ने इन देशों के नागरिकों के वीज़ा और ग्रीन कार्ड एप्लीकेशन को रोकना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने इतना कड़ा फ़ैसला क्यों लिया और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं।

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जल्द ही कुछ देशों के लिए यूनाइटेड स्टेट्स में एंट्री के नियमों को और सख़्त करने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन अब अपने ट्रैवल बैन को 19 से बढ़ाकर करीब 30 देशों तक करने की प्लानिंग कर रहा है। यह फ़ैसला वॉशिंगटन D.C. में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं की वजह से लिया जा रहा है।

इस फ़ैसले के पीछे मुख्य कारण क्या है?

पिछले हफ़्ते वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को गोली मार दी गई थी, जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हमले का आरोपी रहमानुल्लाह लखनवाल एक अफ़गान नागरिक है। वह 2021 में यूनाइटेड स्टेट्स आया था और उसने अफ़गानिस्तान में US मिलिट्री और CIA के साथ काम किया था। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने इस हमले को इमिग्रेशन सिस्टम की कमज़ोरी बताया है और इसी वजह से ‘बैन’ को और कड़ा करने का रुख अपनाया है।

70 पार भी जवान दिखते हैं पुतिन, जानें क्या करते हैं रूसी राष्ट्रपति जो उम्र उन्हें छू नहीं पाती

अभी किन देशों पर ‘बैन’ है?

जिन 12 देशों पर America ने अभी पूरी तरह ट्रैवल बैन लगा रखा है, उनमें अफ़गानिस्तान, चाड, कांगो, इरिट्रिया, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया, सूडान, यमन, इक्वेटोरियल गिनी और हैती शामिल हैं। इसके अलावा, बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेज़ुएला पर पार्शियल बैन है। इस तरह, अभी बैन वाले देशों की संख्या 19 है, जिसके अब बढ़कर लगभग 30 देश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button