ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा

सुल्तानपुर-बल्दीराय ब्लॉक के खेल मैदान हलियापुर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी नें उद्घाटन सत्र में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज कराया। उन्होंने कहा कि खेल भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है। बच्चों ने सांस्कृतिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया । समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, पर असली खिलाड़ी वही होता है जो हार से सीखकर आगे बढ़ता है। खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

उ.प्र.प्रा शिक्षा मित्र संघ अध्यक्ष व पवन कुमार ने कहा कि खेल बच्चों के बौद्धिक और भावनात्मक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं। तिरहुत न्याय पंचायत योगा-पीटी ओवरऑल चैंपियन रहा, वहीं हेमनापुर ने भी कई प्रति-योगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल राउंड चैंपियन का खिताब जीता।

प्राथमिक दौड़ बालक वर्ग – 50,100,200 मीटर में ज्ञानेश तिरहुत व जीशान 400 मीटर में अव्वल रहे। वहीं प्राथमिक दौड़ बालिका वर्ग- 50,100 व 400 मीटर में परी तिवारी हलियापुर तथा 200 मी.में सोनल कं.वि. भवानी शिवपुर (इसौली) नें जिले में प्रतिभाग करने का स्थान बनाया. 50 मी दौड़ में मधु यादव तथा प्राथमिक स्तर कबड्डी में कं वि. भवानी शिवपुर के बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया.

इसी क्रम में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग दौड़-100,400मी.में तौसीफ पारा गनापुर, तथा 100 मीटर में अर्जुन हेमनापुर प्रथम स्थान व अर्पित यादव कंपोस्ट विद्यालय भवानी शिवपुर इसौली नें द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

वहीं बालिका वर्ग-100,200मी प्राची तिरहुत और शायमा-400मी. प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में शामिल होने का स्थान बनाया. उच्च प्राथमिक खो-खो में बालक वर्ग हंसुईमुकुंदपुर तथा बालिका वर्ग में वलीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग में महुली के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया.

उच्च प्राथमिक स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बघौना और बालिका वर्ग में वलीपुर नें शानदार प्रदर्शन कर जिले में प्रतिभागी बनने का गौरव प्राप्त किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक डेहरियावा विजयी रही।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिला महामंत्री पवन कुमार, ब्लॉक महामंत्री राजदेव यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजबख्श मौर्य, आलोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार दुबे, अभय प्रताप सिंह, ऋचा, व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव, स्वामीनाथ, वेद सिंह, संदीप पांडेय, पूर्व एआरपी रामधर यादव, वैभव सिंह, अखिलेश वर्मा, राजेश कुमार, जग ध्यान यादव, एआरपी विकास सिंह, अमरनाथ यादव, शिवाकांत, किरन यादव,प्रतिभा यादव, जितेंद्र सिंह व संतभुवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक संघ अध्यक्ष निर्भय सिंह के द्वारा बड़ी ही कुशलता के साथ किया गया.

Related Articles

Back to top button