Mumbai News Today: 400 KG RDX से 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में
गणेश विसर्जन से पहले धमकी, मुंबई हाई अलर्ट पर

mumbai news today: मुंबई पुलिस इन दिनों हाई अलर्ट पर है। कारण है एक व्हाट्सएप संदेश, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को हिला कर रख दिया है। सवाल यह उठता है कि क्या देश की आर्थिक राजधानी वास्तव में खतरे में है या यह सिर्फ एक अफवाह है?
धमकी ने बढ़ाई चिंता, पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी (mumbai news today)
बीते दिन, मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा संदेश मिला। इसमें लिखा गया कि शहर में 34 वाहनों में ‘मानव बम’ लगाए गए हैं। साथ ही दावा किया गया कि इन धमाकों से पूरा शहर हिल जाएगा। यह संदेश ऐसे समय आया है जब शहर में अनंत चतुर्थी के चलते सुरक्षा पहले से ही सख्त थी।
“लश्कर-ए-जिहादी” ने ली जिम्मेदारी
धमकी देने वाले ने खुद को “लश्कर-ए-जिहादी” संगठन से जुड़ा बताया है। उसने यह भी दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में प्रवेश कर चुके हैं। सबसे डराने वाली बात (mumbai news today) यह थी कि करीब 400 किलो आरडीएक्स के इस्तेमाल की बात कही गई है। संदेश में यह भी लिखा गया कि इन धमाकों से करीब एक करोड़ लोग मारे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Earthquakes Today Update: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप
पुलिस और एटीएस हर स्तर पर सक्रिय (mumbai news today)
मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को तुरंत जानकारी दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा, “हम हर संभावित खतरे की जांच कर रहे हैं। पार्किंग, बेसमेंट, सार्वजनिक स्थान – कुछ भी छोड़ा नहीं जा रहा है।”
नागरिकों से की गई संयम बरतने की अपील
तो वहीं आपको बता दें कि पुलिस विभाग ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। इससे सुरक्षा बलों को संभावित खतरे को समय रहते रोकने में मदद मिलेगी।



