*पुरानी पेंशन बहाली हेतु कांग्रेस करेगी संघर्ष – हम्माम वहीद

राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं हिमांचल राज्य में बहाल की जा चुकी है पुरानी पेशन- कांग्रेस

स्टार एक्सप्रेस/ संवाददाता

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हम्माम वहीद ने मंगलवार को कहा कि जिस तरीके सरकार की तरफ से जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने साफ कहा कि अब पुरानी पेंशन लागू करना संभव नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार सरकारी कर्मचारियों की हितों की अनदेखी कर रही है। वह उन्हें राहत देने के पक्ष में नहीं है। जबकि कर्मचारियों की यह मांग है कि जिस प्रकार से कांग्रेस शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं हिमांचल में पुरानी पेंशन बहाल की गई है उसी प्रकार से पुरानी पेंशन बहाल की जाये।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद सहारा है जिसके द्वारा वह अपना जीवन यापन करते हैं। कांग्रेस पार्टी इसके पक्ष है। पार्टी ने इसके लिए लगातार सदन से लेकर लड़क तक संघर्षरत रही है। अगर हिमांचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 15 दिनों के बाद कर्मचारियों की पुरानी पेंशन ( ओपीएस ) बहाल हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी केन्द्र सरकार से सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे अपनाने और लागू करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button