सामुदायिक अध्ययन केंद्र, लाइब्रेरी का शुभारंभ

भावलपुर में लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन,

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावलपुर में नवनिर्मित सामुदायिक अध्ययन केंद्र/लाइब्रेरी का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान सर्वेश यादव एवं पंचायत सचिव हेमन्त कुमार सहित ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बनेगा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। विधायक प्रतिनिधि ने भी इसे सरकार की शिक्षा-प्रोत्साहन नीति से जुड़ी एक सराहनीय पहल बताया। एडीओ पंचायत देवेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। प्रधान सर्वेश यादव ने कहा कि पंचायत स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह लाइब्रेरी शुरू की गई है, जिसे आगे और सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पंचायत सचिव हेमन्त कुमार ने अध्ययन केंद्र के संचालन और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित एडवोकेट अमित कुमार व बीडीसी राघवेंद्र यादव आदि ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button