धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए सरदार पटेल के जीवन से ली गई प्रेरणा:विशाल जायसवाल

सुल्तानपुर– बल्दीराय तहसील के पारा बाजार में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा ली। इस अवसर पर अपना दल के इसौली विधानसभा अध्यक्ष राम बरन बर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे समाज को एक सूत्र में बांधा है। उनके आदर्शों का पालन करने से ही हमारा देश मजबूत और एकजुट हो सकता है।
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पूरी दुनिया एकता दिवस के रूप में मना रही है, जो उनके एकता और अखंडता के प्रति योगदान को दर्शाता है। बल्दीराय भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 25 दिन तक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाएगी और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कस्बा माफियात राजू बर्मा, हरिशंकर बर्मा, रामकुमार बर्मा, नाथ बर्मा, शीतला बर्मा, रामदेव, सत्य प्रकाश बर्मा, देव कृषि बीज भंडार के अनुराग यादव, बब्बन बर्मा, पत्रकार रामचंद यादव, रामकरन, विष्णु वर्मा, पप्पू अजय कौशल, अनुभव,लकी आदि लोग उपस्थित रहे।



