लता मंगेशकर चौक का मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अयोध्या को विश्व का सबसे वैभवशाली नगर बनाएंगे। अयोध्या की तरह ही भारत के प्रत्येक तीर्थस्थान को सजाने-संवारने का काम करेंगे।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अयोध्या को भारत के तीर्थ केंद्र के रूप में विकसित करेंगे और इसी तरह देश के प्रत्येक तीर्थ स्थान को सजाने-संवारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भगवान श्रीराम की नगरी को लता मंगेशकर चौक के रूप में एक स्मारक प्राप्त हो रहा है।

इसके लिए मैं अयोध्यावासियों को बधाई देता हूं। लता दीदी ने अपना पूरा जीवन राम की भक्ति में समर्पित किया इसलिए उनके नाम पर पहला स्मारक यहीं बनना चाहिए था।  जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बना है। अयोध्या दुनिया का सबसे वैभवशाली नगर बनेगा। यहां के चौक-चौराहे पूज्य संतों के नाम पर बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को लता मंगेशकर चौका का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कला और संगीत के लिए लता दीदी का पूरा जीवन समर्पित था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण और राष्ट्रभक्ति से समर्पित गीतों को नई ऊंचाई देकर उन्होंने संगीत साधना से राष्ट्र और धर्म को प्रत्येक भारतीय के लिए वंदनीय बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और अब भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य अयोध्या में चल रहा है। इसी अभिलाषा के साथ आज हम सब यहां पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति जिसने कुछ भी किया है। उन सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। यह हम लोगों ने लता दीदी की स्मृति में लता चौक का लोकार्पण कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है।

Also Read-

मोहम्मद शमी का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, जानिये क्या टीम में होगी वापसी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राममंदिर बन रहा है। इसी तरह हम अपने सभी तीर्थों को सजाएंगे। नगर में एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम विकास के रास्ते में कोई भी रुकावट नहीं आने देंगे। अब से रामनगरी का नयाघाट बंधा चौराहा अब लता मंगेशकर चौराहा के नाम से जाना जाएगा।

Related Articles

Back to top button