रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात पहले ही कही जा रही थी…प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

captain rohit sharma: Shubman Gill को बनाया गया भारतीय वनडे टीम का कप्तान, हिटमैन और Virat Kohli केवल बल्लेबाज़ के तौर पर टीम में शामिल।

captain rohit sharma: भारतीय खेमा 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी। इस सीरीज़ के लिए हाल ही में टीम की घोषणा की गई थी। इसमें रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। रोहित शर्मा और Virat Kohli दोनों को ही टीम में केवल और केवल बल्लेबाज़ के तौर पर जगह दी गई थी। इस घटना के बाद हर जगह इसी बात की चर्चा हो रही है। अब खुद गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा खुलासा किया।

Shubman Gill ने captain बनने पर दी ये प्रतिक्रिया

शुभमन गिल ने चौंकाने वाली जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि हिटमैन को वनडे कप्तानी से हटाने का फैसला लिया जाएगा। गिल ने मीडिया को बताया कि उन्हें बताया गया था कि अहमदाबाद में टेस्ट सीरीज़ के दौरान वनडे टीम का कप्तान बदल दिया जाएगा। हालाँकि टेस्ट सीरीज़ चल रही थी, मगर उन्हें पहले से ही इस बात का अंदाज़ा था।

क्या बुमराह टीम से बाहर रहेंगे, प्लेइंग XI में होंगे ये 2 बदलाव

गिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि घोषणा टेस्ट मैच के दौरान की गई थी, मगर मुझे इसके बारे में पहले से पता था। यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी और सम्मान की बात है। मैं वनडे क्रिकेट में अपने देश की कप्तानी करने के लिए तैयार हूँ। पिछले कुछ महीने मेरे लिए रोमांचक रहे हैं और मैं भविष्य के लिए तैयार हूँ।

क्या Rohit Sharma की जगह स्थायी रूप से छिन गई

इससे पता चलता है कि भारतीय टीम में अहम फैसले से पहले टीम प्रबंधन, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और शुभमन गिल के बीच चर्चा ज़रूर हुई होगी। क्योंकि rohit sharma को captain पद से हटाए जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ का कहना है कि उन्हें भविष्य में होने वाले वनडे विश्व कप तक भी टीम से बाहर रखा जा सकता है। मगर शुभमन ने यह भी साफ़ कर दिया कि वनडे टीम को अभी भी रोहित और विराट दोनों की जरूरत है। रोहित और विराट दोनों ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन वनडे मैचों में खेलेंगे। इस खुलासे के बाद रोहित शर्मा के क्रिकेट में भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

Related Articles

Back to top button