बसपा प्रमुख को है जननायक: संजय निषाद

इटावा। उत्तर प्रदेश इटावा में मंत्री डॉ.संजय कुमार निषाद, मत्स्य विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,निषाद पार्टी,आज गुरुवार को इटावा के दौरे पर पहुंचे। मंत्री ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक की। सपा विधायक रामचल के रामायण हिन्दू धर्म के अपमान के सवाल पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। इसीलिए राजनीति में माइंड टंग, टाइम बहुत मायने रखता है। इस तरह की टिप्पणी किसी को नहीं करनी चाहिए,चर्चा कर सकते है लेकिन सार्वजनिक ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। यह उचित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की लखनऊ रैली और योगी सरकार की तारीफ पर उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्य की तारीफ की,

उन्होंने मायावती की तारीफ करते हुए कहा कि कांशीराम ने दवे,कुचले लोगों को सुरक्षा,शिक्षा के लिए मिशन चलाया था। मायावती एक जननायक है, जो कौम सोई हुई थी उसको जगाकर सत्ता में लाने का काम किया है। अगर उन्होंने योगी सरकार के अच्छे काम की तारीफ की है, तो यह अच्छी बात है। पिछली सरकारो ने कांशीराम के ट्रस्ट का पैसा खर्च नहीं किया था। लेकिन योगी सरकार ने कांशीराम ट्रस्ट का पैसा उनके काम में खर्च किया इसमें तो अच्छा ही कहा जायेगा। जब अच्छा काम हुआ है तो बहन की को गाना ही पड़ेगा।

सपा सरकार ने आंबेडकरवादी मिशन के नारे आंबेडकरवादी महापुरुषों के नाम बदल दिया सपा ने तो यह तो कहना ही पड़ेगा। हम भी कांशीराम मिशन के लोग है। मायावती का 2027 में एन डी ए से गठबंधन के सवाल पर कहा राजनीति संभावनाओं का खेल है। इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता,अटकलें कयास लगाए जाते है,लेकिन सच्चाई जब आती है जब धरातल पर लाया जाता है।

Related Articles

Back to top button