सरकार ने रोटी, कपड़ा और मकान में दी राहत- मीना चौबे
पूर्व प्रमुख कुड़वार लहूरी सिंह के जे.पी.एस.एस संस्थान में इसौली विधानसभा का व्यापारी सम्मेलन हुए आयोजित

सुलतानपुर। नेक्सट -जेन जीएसटी सुधारों पर रविवार को चार विधानसभाओं सुलतानपुर, इसौली, जयसिंहपुर व कादीपुर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुए। इसोली विधानसभा के कुड़वार के जय प्रभु शैक्षिक संस्थान में पूर्व प्रमुख कुड़वार समाजसेवी श्याम सुन्दर सिंह “लहूरी” के संयोजकत्व में मुख्य अतिथि जनपद की प्रभारी मंत्री भाजपा मीना चौबे की उपस्थिति में रविवार को व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि “केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 22 सितंबर से लागू किया गया जीएसटी रिफार्म देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने 15 अगस्त को ही इस सुधार की घोषणा कर दी थी। जो पूरे देश में नवरात्रि के पवित्र अवसर पर 22 सितंबर से लागू हो गया है” उन्होने आगे कहा कि” मोदी सरकार ने रोटी,कपड़ा और मकान तीनों में बड़ी राहत दी है।
इसौली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक कि भूमिका में उपस्थित एमएलसी सुल्तानपुर-अमेठी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि “हमारे व्यापारी भाइयों के लिए घटी जीएसटी काफी मददगार साबित होंगी वह उनके उद्योग में कर के सरलीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी कार्यक्रम सह संयोजक संजय सिंह त्रिलोकचंदी, भाजपा नेता डॉ. डीएस मिश्रा,बबिता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति.शिवकुमार सिंह, मिडिया संयोजक अरुण द्विवेदी, सह मिडिया प्रभारी अशोक सिंह, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुधाशु सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।



