बोनी कपूर ने अर्जुन और जाह्नवी कपूर की बचपन की फोटो की शेयर

बोनी कपूर ने अपने बच्चों की ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी फिल्म 'खुशी' की शूटिंग के दौरान अर्जुन और जाह्नवी बर्लिंगटन में मस्ती के मिजाज में।'

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी भाई-बहन की जोड़ी मानी जाती है। मंगलवार को बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें दोनों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर से हुए बच्चे हैं जबकि जाह्नवी

जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर का बचपन

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के बीच इन सारी चीजों के बीच कमाल की ट्यूनिंग है। बोनी कपूर ने अपने दोनों बच्चों की ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी फिल्म ‘खुशी’ की शूटिंग के दौरान अर्जुन और जाह्नवी बर्लिंगटन में मस्ती के मिजाज में।’ बोनी कपूर की फिल्म खुशी साल 2003 में रिलीज हुई थी जिसमें फरदीन खान और करीना कपूर खान ने लीड रोल प्ले किया था।

 

रीमेक फिल्म थई करीना कपूर की ‘खुशी’

ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कुशी’ का रीमेक थी। बात करें बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई अर्जुन और जाह्नवी कपूर की फोटो की तो इस फोटो पर कमेंट सेक्शन में संजय कपूर ने हर्ट इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी हर्ट इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है। बता दें कि शनाया जल्द ही फिल्म ‘बेधड़क’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

कमेंट बॉक्स में ऐसा है फैंस का रिएक्शन

फैंस ने भी कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘कमाल है। मुझे नहीं पता था कि अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर के साथ बचपन में वक्त बिताया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सबसे क्यूट भाई बहन हैं।’ इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘नन्हीं जानू बहुत बहुत क्यूट लग रही है।’ एक और फैन ने सरप्राइज होते हुए लिखा कि उनका बचपन से ही इतना कमाल का बॉन्ड था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button