इस्लामगंज में सिफान ज्वेलर्स की चमक, शकील अहमद और मनीषा पांडे ने काटा फीता

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के इस्लामगंज बाजार में रविवार को सिफान ज्वेलर्स के भव्य शुभारंभ के साथ सराफा कारोबार में नया प्रतिष्ठान जुड़ गया। समाजवादी पार्टी के 187 विधानसभा इसौली से प्रबल उम्मीदवार शकील अहमद और भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे।शुभारंभ के मौके पर शकील अहमद ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए कारोबार की शुरुआत क्षेत्र के लिए खुशी का अवसर है। इससे स्थानीय लोगों को जरूरी सुविधाएं नजदीक मिलेंगी और बाजार की व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

प्रतिष्ठान के संचालक सिफान ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही कारोबार की असली पूंजी है। प्रतिष्ठान में गुणवत्तापूर्ण आभूषण, उचित मूल्य और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।समारोह में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, अपर आयुक्त जीएसटी भूपेंद्र शुक्ल, कांग्रेस नेता राम लखन शुक्ला, भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय, आगा शाही, शहबान अहमद, मो.कैफ और अहमद समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button