Bharaich News: प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जागरण अभियान को लेकर आयोजित हुई संगोष्ठी

पदयात्रा कर जनता को मोटे अनाज के उपयोग और प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रोत्साहित

स्टार एक्सप्रेस/ संवाददाता

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रम प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जागरण अभियान संगोष्ठी का आयोजन नवाबगंज मंडल के ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जितेन्द्र प्रताप सिंह , विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह एवं जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र किसान मोर्चा गोपाल शरण सिंह उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के संयोजक भीमसेन मिश्रा मंडल अध्यक्ष रुपईडीहा रहे। मुख्य वक्ता द्वारा श्री अन्न जागरण के अंतर्गत मोटे अनाज किस प्रकार से हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक एवं लाभदायक है, इस बारे में विस्तृत जानकारी और प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी किसान भाइयों को दी और पदयात्रा कर जनता को मोटे अनाज के उपयोग और प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रूपईडीहा अजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नवाबगंज कमलेश वर्मा, जिला सोशल मीडिया किसान मोर्चा अभिषेक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, ललित त्रिपाठी, मंडल महामंत्री प्रहलाद वर्मा, विजय त्रिपाठी, बृज नरेश श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा दिनेश त्रिपाठी किसान मोर्चा मंडल महामंत्री कृष्णपाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा इंजीनियर आरके सिंह, शेर सिंह समाजसेवी शिवपूजन सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य अग्रवाल काली प्रसाद एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button