नवरात्रि-ईद सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

सीओ-थानाध्यक्ष ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी त्यौहार मनाने की कीगई अपील

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में बुधवार को थाना सभागार में आगामी त्योहारों के मद्दे नजर पीस कमेटी का आयोजन किया गया।

सीओ आयुषी सिंह ने नवरात्रि में नगर व ग्रामीण अंचलों के मंदिरों व ईद के अवसर पर नमाज अदा करने के स्थान तथा वहां पर कैमरे एवं सुरक्षा के प्रबंध के बारे में जानकारी ली।इसके अलावा नागरिकों से भी इस दौरान आने वाली समस्याओं के विषय में पूछताछ की।

उन्होंने सभी से त्योहार को परंपरागत तरीके से हंसी-खुशी से मनाने तथा इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की सभी से अपील की।

साथ ही चेताया कि अगर किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने इस दौरान सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस अपनी व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखेगी। नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अपील की कि सभी मिलजुल का त्योहार मनाए। इस दौरान उपनिरीक्षक मनीष कुमार, केके यादव,यशवीर तोमर, ललित चतुर्वेदी,आशीष कुमार,शुभम वर्मा व सभ्रांत लोगों में रामनरेश शर्मा, अजय बिंदु यादव,मोहम्मद जहीर,लज्जाराम प्रजापति, श्रेयस मिश्रा,अभिषेक शुक्ला,जय शिव वाल्मीकि, जावेद समेत ग्रामीण अंचलों से आए नागरिक भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button