एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, क्या वर्ल्ड कप की हार के बाद बदला पूरा स्क्वॉड

asian games 2026 india cricket squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज से पहले ही टीम इंडिया के बाहर हो जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि सिलेक्टर्स टीम में कोई बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। हालांकि, चयनकर्ताओं ने टीम के कोर ग्रुप पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इन एशियाई खेलों के लिए घोषित टीम की तुलना अगर टी20 विश्व कप स्क्वॉड से की जाए, तो इसमें मुख्य रूप से सिर्फ दो ही बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आपको बता दें कि मेंस टीम का ऐलान बोर्ड द्वारा पहले ही किया जा चुका है।

टीम से दो स्टार खिलाड़ी बाहर, इन नए चेहरों की हुई एंट्री

सिलेक्टर्स ने इस बार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को बड़ा झटका देते हुए एशियन गेम्स की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय दल का हिस्सा थीं। उनके साथ ही प्रेमा रावत को भी एशियाई खेलों के इस स्क्वॉड में जगह नहीं मिल सकी है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह चयनकर्ताओं ने टीम में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। विकेटकीपर के बैकअप विकल्प के रूप में जी. कमलिनी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल की भी टीम में वापसी हुई है। श्रेयंका के नाम के आगे एक स्टार (*) लगाया गया है, जिसका सीधा मतलब है कि जापान की उड़ान भरने से पहले उन्हें पूरी तरह फिटनेस हासिल करनी होगी। गौरतलब है कि श्रेयंका पाटिल चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गई थीं।

जापान में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी हरमनप्रीत ब्रिगेड

सितंबर 2026 में जापान के ऐची नगोया (Aichi-Nagoya) में आयोजित होने वाले इन एशियाई खेलों के लिए महिला चयन समिति ने काफी सोच-विचार के बाद यह निर्णय लिया है। भले ही भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक रहा हो, जहां टीम को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन एशियन गेम्स में भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। पिछले एशियाई खेलों में चीन की धरती पर भारतीय महिला टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी और एशियाई स्तर पर भारतीय टीम को स्वर्ण पदक का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

गंभीर युग में शर्मसार हुई टीम इंडिया: आयरलैंड ने 0-2 से चटाई धूल, कोच के नाम जुड़े ये 38 बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड्स

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), जी. कमलिनी (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

Related Articles

Back to top button