सांस की बदबू दूर नहीं होती, तो आज़माएं ये घरेलू नुस्खा
Bad Breath Home remedies: सांस की बदबू से परेशान हैं? जानिए घरेलू नुस्खों से कैसे पाएं राहत और बनाए रखें ताजगी, साथ ही अपने दांतों की सेहत भी सुधारें।
Bad Breath Home remedies: मुंह की बदबू एक आम समस्या है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, ये समस्या केवल व्यक्तिगत तकलीफ तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर दूसरों से बात करते समय आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और यह लग रहा है कि नियमित ब्रश करने के बावजूद आपकी सांस की बदबू नहीं जा रही, तो चिंता की कोई बात नहीं। कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
पहला उपाय
अगर मुंह से निरंतर बदबू आ रही है, तो नीम का पेस्ट आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को सड़ने से बचाते हैं और मुंह से बदबू को भी खत्म करते हैं। नियमित रूप से नीम के पेस्ट से दांतों को साफ करने से दांत स्वस्थ और ताजे रहते हैं।
दूसरा उपाय
आपके मुंह की स्वास्थ्य के लिए फिटकरी एक उत्तम घरेलू उपचार है। फिटकरी के पाउडर को ऑर्गेनिक नमक के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इससे दांतों को साफ करें। यह न सिर्फ दांतों को मजबूत बनाता है बल्कि सांस की बदबू को भी दूर करता है।
तीसरा उपाय
अगर आपके दांतों में सड़न की वजह से दर्द हो रहा है, तो लौंग का इस्तेमाल कारगर हो सकता है। लौंग के तेल को हल्के से दांतों पर लगाकर मालिश करने से दर्द में आराम मिलता है और यह सड़न को भी रोकता है। आप सीधे लौंग को दांतों के पास भी रख सकते हैं।
चौथा उपाय
विशेषज्ञों के अनुसार, रोज़ आधा चम्मच नमक लेकर उसे सरसों के तेल में मिला लें और इससे दांत साफ करें। यह नुस्खा सांस की बदबू को कम करने में मदद करता है और दांतों की सफाई भी करता है। नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से आपको निश्चित रूप से फर्क महसूस होगा।
इन लोगों को देसी घी खाने से बचना चाहिए
पांचवा उपाय
नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर मसूड़ों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद गर्म पानी से मुंह धो लें। इस उपाय से न केवल मुंह की बदबू दूर होगी, बल्कि मुंह में ताजगी भी महसूस होगी। यह एक बेहद प्रभावी और सरल तरीका है जिससे आप अपनी सांस की बदबू को जल्दी से दूर कर सकते हैं।



